Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में 6 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद:मां ने कहा-पड़ोसी जूस पिलाने का लालच देकर घर से ले गया था, आरोपी गिरफ्तार


गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कसीरा गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे अनमोल खड़िया का शव कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। मृतक की मां मंझली खड़ियाइन ने बताया कि शुक्रवार को गांव का कुलभूषण महली नामक व्यक्ति उनके बेटे अनमोल को जूस पिलाने का लालच देकर घर से ले गया था। मां ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर कहीं छिप गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया। अनमोल खड़िया के पिता टन टनिया खड़िया ने आरोपी कुलभूषण महली के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles