Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुरारू में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली गई:जय श्रीराम के लगे नारे, रंग-बिरंगी झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र


गया जिले के गुरारू प्रखंड में शुक्रवार को श्री रामनवमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम करीब 4 बजे गुरारू बाजार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। “जय श्रीराम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग-बिरंगी झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा गुरारू बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पूरे बाजार में भगवा पताकाएं लहराती नजर आईं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद (VHP) बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राजेश राठौर, रामनवमी लाइसेंसधारी मुन्ना गुप्ता, संयोजक मोनू कुमार गुप्ता और मंत्री चंदन (भवानी जिम ऑनर) का विशेष योगदान रहा। इनके साथ गुंजन बाबा, पिंटू गुप्ता, दीपक गुप्ता, अंकुश कुमार वर्मा, शुभम साहू और आकाश कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन की कड़ी निगरानी में यह पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। गुरारू में इस वर्ष रामनवमी का उत्सव भक्ति, आस्था और उत्साह का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles