Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गैस की किल्लत नहीं, फिर भी एजेंसियों पर भीड़:सुपौल में LPG सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार कर रहे कंज्यूमर


सुपौल में LPG गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी प्रकार की कोई कमी या किल्लत नहीं है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए। इसके बावजूद जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। चार से पांच घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार सोमवार को एक गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। कई लोग चार से पांच घंटे तक लाइन में खड़े रहकर गैस सिलेंडर लेने का इंतजार करते नजर आए। हरियाही से आए एक उपभोक्ता ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ा है और शाम होने को है, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया है। उपभोक्ताओं के बीच यह भी चर्चा है कि कहीं गैस की कमी तो नहीं होने वाली, जिसके कारण लोग पहले से ही सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। होम डिलीवरी सेवा सुचारू रूप से जारी हालांकि, एजेंसी कर्मियों का कहना है कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। मेसर्स कैलाश गैस ऐजेंसी के कर्मचारी गौतम कुमार ने बताया कि नियमित रूप से गैस की सप्लाई हो रही है और होम डिलीवरी सेवा भी सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अनावश्यक भीड़ से बचने की सलाह इसके बावजूद एजेंसी पर उमड़ रही भीड़ यह संकेत दे रही है कि लोगों में किसी न किसी स्तर पर असमंजस या अफवाह का असर है। प्रशासन की ओर से बार-बार स्पष्ट किए जाने के बावजूद उपभोक्ताओं की चिंता कम नहीं हो रही है। फिलहाल जरूरत इस बात की है कि लोगों को सही जानकारी मिले और वे अनावश्यक भीड़ से बचें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles