Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्‌डा उर्जानगर चोरी का खुलासा:4.50 लाख नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद; आरोपी गिरफ्तार


महागामा के उर्जानगर में 15 अगस्त की रात एक व्यक्ति के क्वार्टर से नकदी और आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में महागामा निवासी कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया (26) को गिरफ्तार किया है। उसके घर से चोरी किए गए 4.50 लाख रुपए नकद के अलावा सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। घटना के बाद महागामा थाने में FIR दर्ज की गई थी। मामले के उद्भेदन के लिए गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और 1 सितंबर को कन्हैया कुमार को पूछताछ के लिए थाने लाया। पूछताछ में चोरी की बात कबूली, घर से बरामद हुआ सामान पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान कन्हैया कुमार ने 15 अगस्त की रात उर्जानगर स्थित क्वार्टर में हुई चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने चोरी किए गए सामान और घटना में इस्तेमाल अन्य सामान के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के बताए स्थान और उसके घर पर छापेमारी की गई। यहां से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर उसे जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में कन्हैया ने बताया कि चोरी की रकम में से कुछ पैसे उसने शराब पीने और जुआ खेलने में खर्च कर दिए हैं। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। 4.50 लाख नकद और 1.13 किलो चांदी के आभूषण मिले पुलिस ने आरोपी के घर से 500 रुपए के 800 नोट यानी 4 लाख रुपए और 100 रुपए के 500 नोट यानी 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। इस तरह कुल 4 लाख 50 हजार रुपए नकद मिले हैं। इसके अलावा चांदी के 4 जोड़ी सफेद रंग के कंगन (230 ग्राम), बच्चों के 7 जोड़ी कड़े (80 ग्राम), 12 जोड़ी पायल (533 ग्राम), 10 गले की चेन (140 ग्राम), 3 नग लगे मंगलसूत्र/चेन (85 ग्राम), 2 ब्रेसलेट (35 ग्राम) और 11 बिछिया (28 ग्राम) बरामद की गई हैं। इनका कुल वजन 1 किलो 131 ग्राम है। सोने के आभूषणों में 2 जोड़ी झुमके (10.50 ग्राम), 4 जोड़ी टॉप्स (8.05 ग्राम), 1 लॉकेट (0.90 ग्राम), 3 छोटी बालियां (1 ग्राम), 4 नोज पिन (1.65 ग्राम) और 1 अंगूठी (2.30 ग्राम) शामिल हैं। सोने का कुल वजन 24.40 ग्राम है। पहले भी तीन मामलों में जा चुका है जेल पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कन्हैया कुमार का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह चोरी के मामलों में पहले भी शामिल रहा है और तीन मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान के साथ घटना में इस्तेमाल एक छोटा लोहे का सबल भी जब्त किया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है। SIT में महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कच्छप, जुगेश्वर उरांव और मनोज कुमार, एएसआई खालिद अहमद खान तथा महागामा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस टीम अब अन्य आरोपियों और चोरी की घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles