Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में बस और बाइक की टक्कर, युवती की मौत:बाइक पर सवार थे 4 लोग, हादसे में 3 घायल; रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त हुई घटना


गोड्डा में मंगलवार को आशीर्वाद बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर चार लोग सवार थे। घटना बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक चौक के नजदीक हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा पहुंचाया गया। वहां डॉ. प्रणव राज ने 18 वर्षीय जूली कुमारी (पिता उपेंद्र गोस्वामी) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में 4 वर्षीय प्रिया कुमारी, 5 वर्षीय प्रीति कुमारी और 18 वर्षीय सोनू कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया गया है। भागलपुर के हैं निवासी घायल प्रिया कुमारी और प्रीति कुमारी, मृतका जूली कुमारी की बहन की बेटियां हैं। सोनू कुमार बाइक चला रहा था। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। मृतका सहित सभी घायल भागलपुर जिले के ईशीपुर थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार ने अचानक बाईं ओर से दाईं ओर गाड़ी मोड़ दी, जिसके कारण पीछे से आ रही बस से टक्कर हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles