गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मकुंड़ी संथाली टोला में एक 3 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव आधी रात को एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों हत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह घटना गुरुवार को आधी रात को सामने आई, जब मकुड़ी गांव की बच्ची निशा सोरेन (3), पिता रमेश सोरेन, गुरुवार दोपहर से लापता हो गई थी। निशा अपने नानी के घर मकुंड़ी संथाली टोला में रह रही थी। मृतिका एक भाई और एक बहन में छोटी है। उसका मूल घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमला संथाली टोला है। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। आधी रात को जब ग्रामीण बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को बोरे के साथ देखा। वह छिपकर बोरे को पास के कुएं में फेंककर वापस आ गया। ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बोरे में बच्ची का शव था। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने पर आरोपी ने अपने साथी जारमेन सोरेन का भी नाम बताया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों जारमेन सोरेन और प्रेम मुर्मू, को पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बचाकर दोनों आरोपियों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आनंद साहा ने पुष्टि की कि पड़ोस के ही दो युवकों ने बच्ची का गला दबाकर हत्या की है। और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गोड्डा में 3 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या:कुएं से बरामद की गई लाश, दो आरोपियों की ग्रामीणों ने की पिटाई; दोनों गिरफ्तार