Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज के क्लब कैफे में शॉर्ट सर्किट:आग लगी, कर्मचारियों-लोगों ने मिलकर पाया काबू, कैफे के सामान और इंटीरियर को नुकसान


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित क्लब रोड पर ‘क्लब कैफे’ में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। आग लगते ही कैफे में मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। बिना समय गंवाए, स्थानीय युवाओं और कैफे के कर्मचारियों ने मिलकर अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने भी इस काम में सहयोग किया। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए
लोगों की इसी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका जा सका। यह संतोषजनक रहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, आग की वजह से कैफे के अंदर रखे कुछ कीमती सामानों और इंटीरियर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर क्लब रोड पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क के दोनों ओर राहगीरों और स्थानीय लोगों के रुकने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कैफे कर्मियों और स्थानीय लोगों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles