Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में गैस सिलेंडर में गुप्त चैंबर बनाकर शराब तस्करी:सीट के नीचे भी मिली शराब; बाइक सवार गिरफ्तार, 25 लीटर जब्त


गोपालगंज। जिले में शराब तस्करी के एक शातिर तरीके का उत्पाद विभाग की टीम ने खुलासा किया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुर्म टोला बगीचा के पास जलालपुर रोड पर वाहन जांच के दौरान टीम ने एक बाइक सवार को पकड़ा। उसकी बाइक पर रखे घरेलू गैस सिलेंडर की जांच की गई तो उसमें गुप्त चैंबर बना मिला। टीम ने सिलेंडर और बाइक से कुल 25,400 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। वाहन जांच के दौरान बाइक सवार पर हुआ शक उत्पाद विभाग की टीम जलालपुर रोड पर कुर्म टोला बगीचा के पास नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार वहां से गुजरा। बाइक पर लदे सामान और उसकी गतिविधियों को देखकर टीम को शक हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने बाइक रुकवाकर सवार से पूछताछ शुरू की। सिलेंडर को काटकर बनाया था गुप्त चैंबर जांच के दौरान बाइक पर रखे घरेलू गैस सिलेंडर में कुछ गड़बड़ी नजर आई। टीम ने सिलेंडर को खोलकर देखा तो उसमें अंदर की तरफ एक खोखला गुप्त चैंबर बनाया गया था। बाहर से यह सामान्य घरेलू गैस सिलेंडर जैसा ही दिखाई दे रहा था। इसी चैंबर का इस्तेमाल शराब छिपाकर ले जाने के लिए किया जा रहा था। सीट के नीचे भी मिली शराब उत्पाद विभाग के मुताबिक, सिलेंडर के अलावा बाइक की सीट के नीचे भी देशी शराब रखी गई थी। जांच के दौरान टीम ने शराब के साथ बाइक और सिलेंडर को जब्त कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर वार्ड नंबर-6 निवासी राकेश रंजन के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कागजी प्रक्रिया और पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक बोले- लगातार जारी रहेगा अभियान उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शराब तस्करी पर रोक लगाना विभाग की प्राथमिकता है। नियमित जांच के दौरान बाइक सवार के पास से सिलेंडर और बाइक की सीट के नीचे देशी शराब बरामद हुई। टीम ने बाइक, सिलेंडर और शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles