Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में जमीन विवाद में 2 पक्षों में मारपीट:4 लोग घायल, मॉडल सदर अस्पताल में इलाज जारी


गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। लाठी-डंडे व टांगी से हमला किया गया मारपीट में एक पक्ष की ओर से हरिनाथ चौधुर, उनकी पत्नी कृष्णावती देवी और भाई युगल चौधुर घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि उन पर लाठी-डंडे व टांगी से हमला किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल कपिल चौधुर के बेटे घनश्याम चौधुर उर्फ मिंटू चौधुर ने बताया कि पहले पक्ष के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने आए थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया। मारपीट की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी दोनों पक्षों ने मारपीट की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles