Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में दूसरी शादी विवाद में महिला की संदिग्ध मौत:पति ने 1 महीने पहले की शादी,पत्नी अरेस्ट; गला दबाकर हत्या का आरोप


गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा फार्म गांव में दूसरी शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनियारा फार्म निवासी बहारन माली की पत्नी दीपा देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार रात दोनों के बीच हुआ था झगड़ा परिजनों ने बताया कि दीपा देवी के पति ने करीब एक माह पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के फरार पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति की दूसरी पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार किया है। रानी देवी का मायका बेतिया जिले के बिनटोली में बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में उसकी कथित भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के फरार होने की बात भी सामने आई है, जिनकी भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों के अनुसार, दीपा देवी की सात माह की एक बच्ची है। उनका मायका नेपाल के निचटा में है और पिता का नाम हीरा लाल माली है। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles