Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग का आरोप:पीड़ित पक्ष बोले- दबंगों की नजर हमारी जमीन पर है, खेत में भैंस घुसने पर किया झड़प


नालंदा में बुधवार को खेत में भैंस घुसने पर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 10 राउंड फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि भैंस का विवाद एक बहाना है। दबंगों का असली मकसद कीमती जमीन पर कब्जा करना है। झिंगनगर निवासी पीड़ित कारू पासवान और उनकी पत्नी ने बताया कि जब हम अपने धान के खेत की तरफ गए थे, तभी भैंस घुसने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते 10-15 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने हमपर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कारू पासवान का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि दबंगों ने उनके घर को घेर लिया और मासूम बच्चों को घर के अंदर ही ताला मारकर बंद कर दिया। किसी तरह वे लोग जान बचाकर वहां से भागे। घटना बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंगनगर गांव की है। ‘जमीन लिखो नहीं तो मार देंगे’
कारू पासवान ने बताया कि उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी इसी कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर कटरा पर (बिहार थाना क्षेत्र) के रहने वाले कुछ दबंग लोग जमीन हड़पना चाहते हैं। भोला यादव का बेटा, बीरू यादव, कुंदन यादव और उनके गैंग के लड़कों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। दबंगों की खुलेआम धमकी है कि ‘जमीन लिख दो, वरना जान से मार देंगे।’ पीड़ित ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले को लेकर वे पहले भी कई बार थाने में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा आज इस जानलेवा हमले के रूप में सामने आया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि झिंगनगर में खेत में भैंस जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में असामाजिक तत्वों की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles