Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में रास्ते के विवाद पर मारपीट:बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला, दोनों पक्षों के 8 लोग जख्मी


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान कैथवलिया गांव निवासी हरकेश पटेल, उनकी पत्नी अनिता देवी, बेटे राहुल कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है। दूसरे पक्ष से नितेश कुमार, आजाद पटेल, नाटा पटेल की पत्नी चंपा देवी और दीपू पटेल के बेटे अमित कुमार घायल हुए हैं। हिंसक झड़प में लाठी-डंडों और चाकू से हमला जानकारी के अनुसार, कैथवलिया निवासी आजाद पटेल और हरकेश पटेल रिश्तेदार हैं। इन दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। यह विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों और चाकू का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान बीच-बचाव करने गए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह भी घायल हो गया। एक पक्ष के आजाद पटेल ने बताया कि उन्होंने ही दूसरे पक्ष को रास्ते के लिए जमीन दी थी। हालांकि, आरोपी उस जमीन को अपनी बताकर उस पर सामान रख रहे थे। जब उन्हें सामान हटाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आजाद पटेल के अनुसार, जब नितेश बीच-बचाव करने गए, तो उन पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनके पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों के बयान किए दर्ज वहीं, दूसरे पक्ष के हरकेश पटेल का कहना है कि आरोपी उनकी जमीन को अपनी बताकर रास्ता रोक रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर और उनके साथ चार अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles