Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जिले के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत से की मुलाकात


सिमडेगा | झारखंड के युवाओं और छात्रों के हित में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह-प्रभारी प्रसाद सिरिबेला, भूपेंद्र मरावी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने 17 अगस्त की विशेष कैबिनेट बैठक में छात्रों के हित में लिए गए फैसलों के लिए सीएम का आभार जताया। टीडीपीएल परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय को युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता से युवाओं का विश्वास मजबूत होगा। उन्हें समान अवसर मिलेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। सरकार शिक्षा, रोजगार और जनहित को प्राथमिकता देकर झारखंड के युवाओं को बेहतर भविष्य देने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles