Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में होली पर दो पक्षों में पथराव-मारपीट:एक युवक गंभीर घायल, गोरखपुर रेफर, क्षेत्र में पुलिस व एआरटी बल तैनात


गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि रिखई टोला के पास होली पर्व पर धूल फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा से जुड़ी 2 तस्वारें… घटनास्थल पर एआरटी बल तैनात किया गया
शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर एआरटी बल तैनात किया गया है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। घटना में रिखई टोला निवासी स्वर्गीय इसराइल मियां के 40 वर्षीय बेटे फिरोज आलम घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली जैसे पर्व को शांति, आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles