Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में 13,467 आवास निर्माण का लक्ष्य पूरा:पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों को मिली चाबी-स्वीकृति पत्र


गोपालगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवासविहीन और जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवास की चाबियां वितरित की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और विधायक राम सेवक सिंह उपस्थित रहे। सदर प्रखंड के सात लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवास की चाबियां सौंपी गई, जबकि सात अन्य लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 26 चिन्हित लाभार्थियों को शुभकामना संदेश भी दिए गए। 16,773 आवास निर्माण का मिला लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जिले को कुल 16,773 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला था। इनमें से अब तक 13,467 आवास पूरे किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 80.7 प्रतिशत है। प्रशासन शेष आवासों को भी अभियान चलाकर पूरा करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आवास निर्माण की प्रक्रिया, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और इससे जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, बिजली, रसोई गैस और रोजगार के अभिसरण के माध्यम से अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के बारे में भी बताया गया। लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी सुरक्षा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का मुख्य उद्देश्य गरीब और आवासविहीन परिवारों को सुरक्षित, टिकाऊ और सम्मानजनक आवास प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पक्का घर मिलने से परिवारों को मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा मिलती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार का अवसर प्राप्त होता है। विधायक राम सेवक सिंह ने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा योजना के कार्यान्वयन, लाभार्थियों के चयन, आवास स्वीकृति और निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त कुमार गौरव, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी और योजना के लाभार्थी उपस्थित थे। आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की शुरुआत बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles