Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोरार गांव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत:कपड़े धोते समय पैर फिसला, ग्रामीणों ने शव को पोखरे से बाहर निकाला


कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव में एक 8 वर्षीय बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान रिशी कुमारी के रूप में हुई है, जो कपड़े धोने पोखरे पर गई थी। मृतका सदाबिजमोना की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह रिशी कपड़े धोने के लिए पोखरे पर गई थी। कपड़े धोते समय वह गहरे पानी में फिसल गई और डूब गई। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव पोखरे से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कीं, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। बच्ची के पिता सदाबिजमोना ने बताया कि रिशी रोज की तरह कपड़े धोने गई थी, लेकिन पोखरे के गहरे हिस्से में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पोखरे में पानी का स्तर काफी ऊंचा था और वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से पोखरों तथा जलाशयों के आसपास सुरक्षा दीवार या चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles