Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गौरक्षा सम्मान अभियान को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान


भास्कर न्यूज|लोहरदगा गौ रक्षा प्रमुख के अगुवाई में गौरक्षा सम्मान अभियान के अंतर्गत चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की प्रति अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपी गई। दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 25 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय गौरक्षा समिति द्वारा पूरे देश के हिंदू नागरिक के बीच एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे गौरक्षा को लेकर गौचर भूमि आवंटन, गौमाता की हत्या को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखना, गौहत्या करनेवालों के खिलाफ कड़ी सजा के िलए कानून का प्रावधान, गौशाला निर्माण, गौरक्षा के िलए मंत्रालय गठन, गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने इत्यादि की मांग रखी गई है। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य समेत अन्य कुछ राज्यों में भी गौहत्या प्रतिबंधित है व गौहत्या अपराध की श्रेणी में भी आती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे गौ मांस व गौ तस्करी धड़ल्ले से की जाती है और इस संदर्भ में विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की लगातार मांग करते रहे हैं। पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति के अलावे कुछ नहीं किया जाता है। गौरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर का कानून अविलम्ब बनना चाहिए। इसी संदर्भ में राज्य तथा केंद्र सरकार के ऊपर दबाव बनाने की प्रक्रिया के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान द्वारा पूरे भारत देश मे करोड़ों की संख्या में राष्ट्रपति, केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को हस्ताक्षरित प्रति स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भेजने का काम किया जाना है, इसी अभियान अंतर्गत सोमवार को लोहरदगा ज़िला गौरक्षा प्रमुख विकास यादव के अगुवाई में हस्ताक्षरित प्रति अनुमंडल कार्यालय को सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, विहिप प्रांत सदस्य लाल ओंकार नाथ सहदेव, धर्माचार्य ब्रह्मचारी चैतन्य गुरुजी बजरंग दल ज़िला संयोजक पवन प्रजापति,केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, नगर सह संयोजक अनुभव कुमार, ज़िला सह संयोजक प्रद्युमन पाठक, निशांत वर्मा, उत्तम यादव, राहुल उरांव कपिल मिश्रा, राजकुमार, राजन कुमार, अजय कुमार, जगरनाथ साह शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles