Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गौ वध व गौ तस्करी पर बने कड़े कानून

कुड़ू|गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने को लेकर सोमवार को कुड़ू गौ रक्षकों ने सीओ को मांगपत्र सौंपा गया। सीओ के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा गया है। कुडू के गौ रक्षकों द्वारा सौंपें गए मांगपत्र में बताया गया है कि गौ सम्मान के लिए गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। मांगपत्र में गौ वध और गौ तस्करी पर कड़े कानून बनाने सहित अन्य मांग शामिल है। मांगपत्र सौंपने वालों में कृष्णा मोदी, विनय कुमार, अनिल साहू, संजय शाहा, विवेक कुमार, कृष्णा सोनी व अन्य मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles