Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीण कार्य विभाग ने श्रवण कुमार को मुख्य अभियंता के पद से हटाया

रांची | ग्रामीण कार्य विभाग ने चर्चित इंजीनियर श्रवण कुमार को मुख्य अभियंता एवं बोकारो कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पद से छुट्टी दे दी है। उनकी मूल पोस्टिंग कार्यपालक अभियंता, बोकारो पर थी, जबकि विभाग ने उन्हें गिरिडीह का अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप रखा था। तीन जगहों पर काम करने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अब उनकी पोस्टिंग केवल गिरिडीह अधीक्षण अभियंता पद पर की गई है। प्रभारी मुख्य अभियंता मनोहर कुमार को अगले आदेश तक मुख्य अभियंता का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सुबोध पासवान को राज्य गुणवत्ता समन्वयक जेएसआरआरडीए बनाया गया, विजय कुमार दास अधीक्षण अभियंता रांची सर्किल, नीरज कुमार मिश्र अधीक्षण अभियंता चाईबासा सर्किल, विनोद कुमार कार्यपालक अभियंता बोकारो और विकास कुमार कार्यपालक अभियंता मिट्टी अन्वेषण रांची को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles