Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:प्राइवेट पार्ट के पास खून निकलने के मिले निशान, परिजन ने जताई हत्या की आशंका


खगड़िया में मंगलवार को युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला है। घटना अलौली थाना क्षेत्र के अम्बा इचरूआ गांव की है। मृतक की पहचान रामबदन सिंह के बेटे सीताराम सिंह उर्फ सीतो सिंह (36) के रूप में हुई है। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है। परिवार के मुताबिक, सीताराम सोमवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे। मंगलवार सुबह जब घटना का पता चला, तो परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। प्राइवेट पार्ट के पास खून निकलने के मिले निशान सीताराम के भाई मिंटू सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या कर शव को फंदे से टांगा गया है। मामा विकास सिंह ने भी शरीर पर गर्दन और पीछे समेत कई जगह चोट के निशान देखे जाने की बात कही। परिजनों का दावा है कि सीताराम के शरीर पर धारदार हथियार से चोट और गुप्तांग के पास खून निकलने के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन ने फोन चेक कराने की मांग की परिजन का कहा कि मृतक का किसी से झगड़ा होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने मोबाइल की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि घटना से पहले मोबाइल पर किसका फोन आया था और क्या बातचीत हुई थी, इसकी जांच से मामले में अहम जानकारी मिल सकती है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मृतक के चार बच्चों का हवाला देते हुए उन्होंने परिवार को सहायता देने की भी मांग की। गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा घटना के बाद गांव में मृतक के किसी महिला से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा भी है। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का किसी से विवाद भी नहीं था। पुलिस प्रेम प्रसंग, मोबाइल कॉल और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बोले- प्रथम दृष्टया हत्या का मामला अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल सीताराम की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles