हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित प्रेस बयान जारी किया गया है। इसमें गैंग ने दावा किया है कि सोमवार रात करीब 10 बजे की गई यह गोलीबारी उनके सदस्यों द्वारा अंजाम दी गई थी। इस धमकी के बाद परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस घटना ने एक बार फिर कोयला क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और रंगदारी से जुड़े मामलों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इधर, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल बयान की सत्यता की जांच की जा रही है तथा फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि फायरिंग की घटना घटी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
चंद्रगुप्त परियोजना में फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी:वाहनों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर घटना की ली जिम्मेदारी