Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा : निशुल्क सर्जरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

कटकमदाग | प्रखंड क्षेत्र के बानादाग पहाड़ी समीप लगने वाले साप्ताहिक संडे बाजार स्थित लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व पूरी तरह जल गया, जिससे बानादाग के एक क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शुरू से ही कम क्षमता का था, जिसके कारण अक्सर बिजली की समस्या बनी रहती थी। अब ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल जाने से कई घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी का मौसम शुरू होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने हजारीबाग के मुख्य अभियंता बिजली विभाग को आवेदन देकर जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की है। साथ ही 25 केवीए के स्थान पर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बिजली की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। चतरा | जब पूरा शहर होली का उत्सव मना रहा था| तब प्रसव पीड़ा से तड़पती बेसहारा महिला घर से टेंपो पकड़ कर अस्पताल पहुंची। वहीं सदर अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर कर दिया। जब इसकी जानकारी आरबी हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक जीएस राजू को हुई, तो वह एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल लाकर अपने चिकित्सकों व टीम के सहयोग से बगैर कोई पैसे लिए एक घंटे तक सर्जरी कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। वहीं सर्जरी के बाद महिला को आवश्यक दवाइयां और पौष्टिक आहार भी ​िदया। महिला शहर के दीभा मोहल्ला निवासी प्रीति देवी बताई जा रही है। वहीं निदेशक जीएस राजू ने कहा कि जरूरतमंद प्रीति देवी की सर्जरी निशुल्क की गई। अब जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles