Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 6 ग्रामीणों को छुड़ाया:MCC बनकर फिरौती मांगने वाले 5 धराए, जंगल में बंधक बनाकर मांगे 1 लाख रुपए


चतरा के सिमरिया क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 6 ग्रामीणों को सुरक्षित मुक्त करा लिया। घटना 18 जून की रात करीब 10:30 बजे की है, जब हथियारबंद अपराधियों ने तेलियाडीह और गोवदा गांव के 6 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। अपराधी खुद को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एमसीसी का सदस्य बताकर ग्रामीणों के परिजनों से 1 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फायरिंग के बाद बदमाशों ने छोड़े बंधक गुप्त सूचना के आधार पर चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम रात के अंधेरे में टूंटीलावा से हेसातु जाने वाले मार्ग के हड़गड़ी जंगल में पहुंची। यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही पुलिस टीम अपहृतों के करीब पहुंची, अपराधियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस के दबाव में अपराधी अपहृत ग्रामीणों को मौके पर छोड़कर भागने लगे। जिसके बाद सभी 6 ग्रामीणों को पुलिस ने बरामद किया। घेराबंदी कर 5 अपराधी गिरफ्तार अपहृतों को सुरक्षित करने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 6 में से 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में टंडवा निवासी रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू मुख्य रूप से शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 देसी भराठी बंदूकें, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक बड़ी गुप्ती (चाकू) और पीड़ितों से लूटे गए 3 ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा भागने के दौरान छूटा एक रियलमी मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने सिमरिया थाना में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles