Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:एक आरोपी गिरफ्तार, एक देशी बंदूक और चार चोरी की बाइकें बरामद


चतरा की सिमरिया पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार और चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 25 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में काशियातु गांव (टोला चोरबोरा) में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी मुकेश गंझू भागने लगा, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। सघन तलाशी के दौरान उसके घर से एक देशी बंदूक और चार चोरी की बाइकें बरामद हुईं। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि आरोपी रांची के विभिन्न इलाकों से बाइक चुराकर ग्रामीण मेलों में लोगों को महज 10 से 20 हजार रुपये में बेच देते थे। जब लोग नाम ट्रांसफर की बात कहते, तो ये ठग ‘कुछ दिनों में कर देंगे’ का झांसा देते थे। इस गिरोह के तार बिहार तक फैले हैं। पुलिस ने लातेहार और रांची से जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली है और जल्द ही पूरा नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles