Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में अज्ञात वाहन ने कोयला विक्रेता को रौंदा:संघरी घाटी में बाइक सवार की मौके पर मौत, शव हुआ क्षत-विक्षत


चतरा जिले की संघरी घाटी में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक कोयला विक्रेता की मौत हो गई। एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कोयला विक्रेता अपनी दैनिक आजीविका कमाने के लिए घर से निकला था। हादसे में उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के शिवाडी गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र प्रसाद महतो पिता बासुदेव महतो के रूप में की गई है। महेंद्र रोज बड़कागांव में एनटीपीसी द्वारा डंप किए गए कोयले में से बचा हुआ कोयला चुनते थे और उसे अपनी बाइक पर लादकर बेचने के लिए चतरा आते थे। सुबह भी वह अपनी बाइक पर कोयले की बोरियां लादकर चतरा की ओर आ रहे थे। घाटी के मोड़ पर एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी और महेंद्र को कुचलते हुए वहां से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र का शव बुरी तरह रौंदा गया और उनकी मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर लदा कोयला पूरी सड़क पर बिखर गया। महेंद्र प्रसाद महतो अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही चतरा सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत संघरी घाटी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles