Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा:बाउंड्री तोड़ बरामदे तक पहुंचा वाहन, सोता परिवार बाल-बाल बचा, मुआवजे की मांग


चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित हाईवा सीधे एक घर की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घटना गिद्धौर-चतरा मेन रोड स्थित ऊपर टोला की है। कटकमसांडी से टंडवा की ओर लौट रहा तेज रफ्तार हाईवा अचानक नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले घर की बाउंड्री वॉल से टकराया, फिर रास्ते में लगे एक बड़े अशोक के पेड़ को उखाड़ते हुए सीधे घर के बरामदे तक जा पहुंचा। यह घर पूर्व जिला परिषद सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के पुत्र राजेश कुशवाहा का बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर के पास खड़ी टीवीएस लूना बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दीवारों और बाउंड्री को भी भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि घर के अंदर सो रहा परिवार इस भयावह हादसे में बाल-बाल बच गया। मुआवजे की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर घर के सदस्य और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए।पीड़ित परिवार ने घटना के बाद प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान और सामान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाईवा को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाकों से गुजरने वाले भारी वाहनों की अनियंत्रित गति लगातार हादसों को जन्म दे रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles