Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में ज्वेलरी शॉप लूटने की साजिश नाकाम:हंटरगंज स्कूल कैंपस से चार डकैत हथियार संग गिरफ्तार, सभी का है आपराधिक इतिहास


चतरा जिला पुलिस ने हंटरगंज में एक ज्वेलरी शॉप लूटने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने डुमरिया स्कूल कैंपस से बिहार के गया जिले के चार कुख्यात अंतरराज्यीय डकैतों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गौतम कुमार (22), चिंटू कुमार उर्फ गोरा पासवान (20), विकास मांझी और प्रवीण कुमार (26) शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में हथियारों के साथ जमा हुए हैं। 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 2 अवैध पिस्टल, 1 देश कट्टा, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां, 8 एमएम की दो जिंदा गोलियां, 2 मोबाइल और 2 बाइक (जिसमें एक बिना नंबर प्लेट की थी) बरामद की गईं। इन अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और ये बिहार-झारखंड दोनों राज्यों की पुलिस के लिए वांछित थे। यह गिरोह हथियार के बल पर बैंक, सोने की दुकानों और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को लूटने के लिए जाना जाता था। गयाजी पुलिस भी इन गिरफ्तार डकैतों से पूछताछ करेगी। झारखंड में क्राइम कर बिहार भाग जाते थे
एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने कुबूल किया है कि वे हंटरगंज बाजार स्थित एक बड़ी सोनार (ज्वेलरी) की दुकान में हथियार के बल पर करोड़ों की डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। ये अपराधी बिहार के गया में बड़ी लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर तुरंत झारखंड के चतरा में आकर छिप जाते थे। वहीं, जब ये झारखंड में किसी बैंक या राह चलती महिलाओं से सोने की चेन और माइक्रोफाइनेंस कर्मियों से लाखों रुपए लूटते थे, तो तुरंत भागकर बिहार में शरण ले लेते थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles