Monday, August 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में पुल के नीचे मिला शव; पुलिस जांच जारी:कहीं और हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंका, दो माह में दूसरी संदिग्ध मौत से दहशत


चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गड़िया गांव निवासी विजय यादव (36), पिता स्व. धनेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि विजय की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पुल के नीचे लाकर फेंका गया है। सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे देखा शव ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों की नजर निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के पास पुल के नीचे पड़े शव पर गई।। इसके बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने शव की पहचान विजय यादव के रूप में की। दो माह में दूसरी संदिग्ध मौत से दहशत गड़िया गांव में करीब दो महीने के भीतर यह दूसरी संदिग्ध मौत की घटना सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इससे पहले भी गांव में हत्या की एक घटना हो चुकी है। कम समय के अंतराल में दूसरी बार संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से स्थानीय लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना की वास्तविक वजह सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर पुलिस महकमा भी सतर्क है। हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के लिखित आवेदन, घटनास्थल से जुटाये गये साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच में जुटी है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles