चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक गड़िया गांव निवासी देवलाल यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे प्रमोद घर में खाना खा रहा था, तभी उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन पर बात करने के बाद वह परिजनों से यह कहकर घर से निकला कि उसका एक दोस्त गड़िया पुल के पास मिलने आ रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। शनिवार सुबह जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसकी मोटरसाइकिल गड़िया नदी के पुल पर लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। नदी किनारे बालू के नीचे मिला शव पुलिस को सूचना मिली कि कान्हाचट्टी प्रखंड के गंभारिया स्थित नदी किनारे बालू के ढेर के नीचे एक शव दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू हटवाकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रमोद की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बालू में दबाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। जांच में जुटी पुलिस, कई संदिग्ध हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस बल ने इलाके में कैंप कर लिया है। राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रमोद के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
चतरा में लापता युवक का शव बालू ढेर से बरामद:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, FSL टीम जांच में जुटी, दिन से था लापता