Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा:भूसे के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे 5.5 लाख की विदेशी शराब, ड्राइवर गिरफ्तार


चतरा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मोरेनवा टोल टैक्स के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया गया। खाकी देखते ही ड्राइवर भागा, दबोचा गया पुलिस को सामने देख चालक घबरा गया और गाड़ी बीच सड़क पर छोड़कर भागने लगा। हालांकि, मुस्तैद जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद जब वाहन की तलाशी ली गई। पहली नजर में ऊपर सफेद रंग के करीब 30 बोरे लदे हुए मिले, जिनमें लकड़ी का भूसा भरा था। पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद जब भूसे की बोरियों को हटाया गया तो नीचे छुपाकर रखी गई शराब की खेप देखकर टीम भी चौंक गई। भूसे के नीचे छुपी थी 43 पेटी महंगी विदेशी शराब तलाशी के दौरान कुल 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। जब्त शराब में रॉयल स्टैग (750ml) की 22 पेटी, रॉयल स्टैग (375ml) की 8 पेटी, रॉयल चैलेंजर्स (375ml) की 8 पेटी और आइकॉनिक व्हाइट (375ml) की 5 पेटी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने बेहद चालाकी से भूसे के नीचे शराब छुपाकर परिवहन किया जा रहा था, ताकि चेकिंग में किसी को शक न हो। बिहार सप्लाई की थी योजना जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक मास्टरमाइंड का हाथ है, जिसने चतरा में चालक को शराब की खेप सौंपी थी। ड्राइवर को वशिष्ठ नगर जोरी के रास्ते हंटरगंज होते हुए बिहार के डोभी पहुंचना था, जहां से इसे अन्य जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने पिकअप वाहन (BR21GC3755) जब्त कर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीम में एसआई छोटन राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का दावा है कि मुख्य सरगना का सुराग मिल चुका है और जल्द ही पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles