Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:गया से कौलेश्वरी जा रहे दर्जनों लोग घायल, सोनबरसा गांव के पास हुआ हादसा


चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दर्जनों महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोनबरसा गांव के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार और उनके रिश्तेदार धार्मिक स्थल कौलेश्वरी पर्वत जा रहे थे। ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा ट्रैक्टर हंटरगंज के जजलो बाजार से कुछ दूरी पर स्थित सोनबरसा गांव के पास पहुंचा, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे ट्रॉली में सवार दर्जनों लोग उसके नीचे दब गए और घायल हो गए। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस व निजी वाहनों के जरिए नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया। फिलहाल, चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे ने एक बार फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए सवारी ढोने की खतरनाक परंपरा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles