Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा; सड़क जाम:ITI कॉलेज से ड्यूटी कर लौट रहा था, पूरी रात सड़क पर पड़ी रही बॉडी


चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना घांघरी के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात होने की वजह से लोग नहीं जुट सके। आज सुबह घटना की सूचना जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, लोग मौके पर जुटे। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आईटीआई कॉलेज से ड्यूटी कर लौट रहा था युवक मृतक की पहचान हीरिंग निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय सिंह जोरी (बानसिंह) स्थित एक आईटीआई कॉलेज में कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात वह अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आज परिवार के लोग बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शनिवार सुबह बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। उन्होंने शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर चतरा-डोभी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा। पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज के अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता। दोषी हाइवा चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। फरार वाहन तथा चालक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles