Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चांडिल में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटता चला गया


सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के बाईपास एनएच-32 पर भालुककोचा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रहा था, जबकि तीनों युवक चांडिल से स्टेशन की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर बाइक समेत युवकों को करीब 50 फीट तक घसीटता चला गया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान झिमरी गांव निवासी रोहित महतो के रूप में हुई है। उसके दो साथी आकाश और कांति महतो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ से दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर चांडिल कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी वे ट्रेलर की चपेट में आ गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles