Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चांडिल में सड़क हादसा, CCTV में कैद हुई दुर्घटना:चिलगु मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, ड्राइवर हुआ फरार


सरायकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार हुए एक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई। वह एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जितेन दास अपने किसी निजी काम से एनएच की ओर आया था। वापस घर लौटते वक्त यह घटना हुई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक मौके पर छोड़ भाग निकला। वहीं, घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
हादसे के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सिंगल लाइन में संचालित हो रहा
इस दौरान, चिलगु मोड़ पर चल रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर भी चिंता जताई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सिंगल लाइन में संचालित हो रहा है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में हो रही देरी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन एवं एनएचएआई से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सड़क को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित नहीं बनाया जाएगा, तब तक दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने मृतक जितेन दास के परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने इस हादसे को सड़क सुरक्षा और अधूरे निर्माण कार्यों से जुड़ा एक गंभीर मामला बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles