Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चांदन में जमीन विवाद में मारपीट:10 घायल, 6 देवघर रेफर


चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 10 गोड़ा मुस्लिम टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से छह गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गोड़ा गांव निवासी फकरूद्दीन अंसारी और मुमताज अंसारी के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को इस विवाद के निपटारे के लिए अमीन द्वारा विवादित जमीन की मापी की जा रही थी। जमीन के सीमांकन के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। इस मारपीट में एक पक्ष से फकरूद्दीन अंसारी, मोनाजीर अंसारी, सरफराज अंसारी, शहीदा बीबी, नसीमा बीबी, आसमीन बीबी और उल्फत अंसारी जख्मी हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से असरार अंसारी, रजिया बीबी, सरीफ अंसारी, रेशमा बीबी और शेरफुन बीबी घायल हुए। सभी घायलों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय किशोर कुमार और डॉ. रितिका राज ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल फकरूद्दीन अंसारी, सरफराज अंसारी, शहीदा बीबी, नसीमा बीबी (एक पक्ष से) और असरार अंसारी व रजिया बीबी (दूसरे पक्ष से) को सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दोनों में से किसी भी पक्ष द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles