Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चांदी 2.2 लाख के पार, जानें सोना-चांदी के आज के ताजा रेट

चांदी 2.2 लाख के पार, जानें सोना-चांदी के आज के ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 21 July 2026: घरेलू और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की मजबूत मांग के बीच कोलकाता के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है. वेस्ट बंगाल बुलियन मर्चेंट्स एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (WBBMJA) ने 21 जुलाई 2026 के लिए जारी आधिकारिक भाव के मुताबिक, बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है. चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम 2.2 लाख रुपए के पार चली गयी है. यदि आप भी शादी-विवाह या निवेश के उद्देश्य से सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले कोलकाता के आधिकारिक भाव जरूर जान लें.

आज सोने का ताजा भाव | Gold Rate Today

कोलकाता सर्राफा बाजार एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग शुद्धता के आधार पर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं. 10 ग्राम के प्योर गोल्ड बार (Pure Gold Bar – 9950) की कीमत 1,42,750 रुपए, प्योर गोल्ड बार पोर्शन (Pure Gold Bar Portion – 9950) की कीमत 1,43,450 रुपए प्रति 10 ग्राम, हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी (Hallmarked Gold Ornaments – 916) का मूल्य 1,36,350 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया गया है. गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट (916) हॉलमार्क सोने की कीमत 1,36,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गयी है.

चांदी की कीमतों में लगी आग | Silver Rate Today

औद्योगिक मांग और निवेशकों के बढ़ते रुझान के कारण चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है. एक किलोग्राम सिल्वर रेडी बार (Silver Ready Bar 999) का भाव 2,20,900 रुपए है. सिल्वर पोर्शन (Silver Portion) की कीमत आज 2,21,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी का नया भाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक करें WBBMJA का लेटेस्ट रेट लिस्ट

जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज अलग से

ज्वेलरी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि सर्राफा एसोसिएशन (WBBMJA) द्वारा जारी इन कीमतों में वस्तु एवं सेवा कर (GST) और टीसीएस (TCS) शामिल नहीं हैं. आप किसी शोरूम या ज्वेलरी दुकान से सोने के गहने खरीदेंगे, तो इस बेस प्राइस के ऊपर आपको 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ-साथ मेकिंग चार्ज और टीसीएस का अलग से भुगतान करना होगा. इससे ज्वेलरी की फाइनल प्राइस थोड़ी अधिक होगी.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles