Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर तालाब में गिरा:दो युवकों की दबकर मौत, ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर लौटते वक्त हुआ हादसा


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पम्पाडा-कंकोसी में एक ट्रैक्टर दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, समीर बारदा (23 वर्ष) ट्रैक्टर चला रहा था और परमेश्वर तियू (15 वर्ष) उसके साथ सवार था। दोनों ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। तेज गति में होने के कारण, सड़क किनारे गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरा। ट्रैक्टर के तालाब में गिरते ही दोनों युवक उसके नीचे दब गए और पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव निवासी समीर बारदा (23 वर्ष) और परमेश्वर तियू (15 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles