Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में सर्विस राइफल से चली गोली; जवान की मौत:राइफल साफ करते समय हुई फायरिंग, गुमला के जवान अजय किशोर खाका की मौत


पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाका की अपनी ही सर्विस राइफल से अचानक गोली चलने के कारण मौत हो गई। घटना पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप की है, जहां वे नियमित ड्यूटी के दौरान मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब जवान अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे। राइफल साफ करते समय चली गोली बताया जा रहा है कि अजय किशोर खाका सोमवार को कैंप परिसर में अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें जा लगी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद अन्य जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। सभी जवान तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। साथियों ने बचाने की कोशिश की पर हुए असफल घायल अजय किशोर खाका को उनके साथियों ने तुरंत संभाला और प्राथमिक मदद देने की कोशिश की, लेकिन गोली गंभीर जगह पर लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे कैंप में शोक का माहौल है। साथी जवानों ने बताया कि अजय किशोर खाका बेहद अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। उनके अचानक निधन से न केवल उनके साथियों बल्कि पूरे पुलिस विभाग में गहरा दुख व्याप्त है। गुमला के रायडीह के रहने वाला था जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में मातम छा गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles