![]()
_photocaption_बोकारो | चास के शिवपुरी कॉलोनी में नाला के ऊपर सड़क बनाया गया था। लेकिन सालों पहले यह धंस गया और नाला खुला दिखाई दे रहा है। इसने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से बीच रास्ते पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। हल्की सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।*photocaption*
