Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर

चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर

ECI Removed From Election Duty: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारियों (ADM) को चुनावी ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

‘सिंघम’ बनाम ‘पुष्पा’ विवाद के बीच बीडीओ का ट्रांसफर

इसके अलावा, फालता में ‘सिंघम’ बनाम ‘पुष्पा’ विवाद के केंद्र में रहे ज्वाइंट बीडीओ (Joint BDO) सौरव हाजरा का भी तबादला कर दिया गया है. वह एआरओ की भूमिका में थे. मतदान से महज कुछ घंटे पहले हुई इस कार्रवाई ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के एडीएम मुख्यालय से अटैच

चुनाव आयोग ने कहा है कि दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और बीरभूम के एडीएम सौविक भट्टाचार्य चुनाव से जुड़ी किसी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे. आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. दोनों अधिकारियों को मुख्यालय से अटैच करने का आदेश दिया गया है. उनकी जगह नये अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राम्या भट्टाचार्य फालता के नये बीडीओ नियुक्त

दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में पिछले 24 घंटों से जारी तनाव के बीच आयोग ने एक और बड़ा फैसला लिया. फालता के ज्वाइंट बीडीओ को हटाकर उनकी जगह राम्या भट्टाचार्य को ज्वाइंट बीडीओ के पद पर नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट

बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…

शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म

बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सील, जानें किनको मिलेगी छूट

The post चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles