Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन से थमा कारोबार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन से थमा कारोबार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Hazaribagh Bandh News, हजारीबाग (जयनरायण की रिपोर्ट): विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या और दुष्कर्म के विरोध में, हजारीबाग बंद के दौरान सोमवार को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. बीजेपी नेताओं द्वारा बुलाए गए इस बंद का ‘फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज’ ने भी पूर्ण समर्थन किया. जिसके कारण शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद रहे और सभी प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों पर ताले लटके नजर आए.

व्यापारियों ने एकजुट होकर जताया विरोध

चैंबर के आह्वान पर जिले के व्यापारियों ने एकजुट होकर, इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है. जिले के आम नागरिकों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए, दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. राह चलते लोगों का कहना था कि, ऐसी अमानवीय घटनाएं समाज की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं और इन पर लगाम कसना अनिवार्य है.

Also Read: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

प्रशासनिक हलचल और हाईकोर्ट का संज्ञान

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और गृह सचिव, डीजीपी व हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. हालांकि, कोर्ट के निर्देश से पहले ही राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मामले की तहकीकात के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. एसआईटी को एक हफ्ते के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

चैंबर पदाधिकारियों की रही सक्रिय मौजूदगी

विरोध प्रदर्शन के दौरान चैंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य सड़कों पर दिखे. सभी का एक स्वर में कहना था कि, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा दिलाना ही पीड़ित परिवार के साथ असली न्याय होगा. फिलहाल, पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है.

Also Read: जमशेदपुर में 9 साल के बच्चे की किडनी से निकला 17.5 mm का स्टोन

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles