Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चैनपुर में विवाहिता की जहर देकर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

चैनपुर में विवाहिता की जहर देकर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

भभुआ (कैमूर). जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के भालूबुढ़न गांव में ससुरालवालों द्वारा महिला की मारपीट के बाद जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका भालूबुढ़न निवासी धर्मेंद्र राजभर की 28 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी. मृतका की बहन रामगढ़ निवासी संगीता देवी ने बताया कि रविवार शाम सात बजे बहन की मौत की सूचना मिली. भालूबुढ़न पहुंचने पर देखा कि सुनीता के साथ मारपीट कर उसे जहर खिलाया गया है. इसके बाद चैनपुर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता धरहरा निवासी गुड्डू राजभर की शिकायत पर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने आरोपित पति धर्मेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

रिपोर्ट: अमित कुमार सिन्हाB

The post चैनपुर में विवाहिता की जहर देकर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles