Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरी का सामान बरामद करने गई पुलिस टीम पर पथराव:कैमूर में 2 जवान घायल, 6 संदिग्ध हिरासत में


कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में चोरी का सामान बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में ‘डायल 112’ की गाड़ी के शीशे टूट गए और एक महिला सिपाही सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और अभियुक्त को हिरासत से छुड़ाने की कोशिश में जवानों के साथ हाथापाई भी की। भीड़ ने सबसे पहले मौके पर पहुंची ‘डायल 112’ की पुलिस गाड़ी पर पथराव किया, जिससे उसके पीछे का शीशा पूरी तरह टूट गया। समर्सिबल का स्टार्टर हुआ था चोरी यह घटना बीते 10 तारीख को हुई, जब सरपंच दीनदयाल उपाध्याय के घर से समर्सिबल का स्टार्टर चोरी हो गया था। पुलिस इस मामले की लगातार छानबीन कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर ‘डायल 112’ की टीम चोरी का सामान बरामद करने किशनपुरा गांव पहुंची थी। गांव पहुंचने पर आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम को घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करते हुए हमला बोल दिया। पथराव और हाथापाई में बिहार पुलिस के हवलदार जयप्रकाश मंडल और महिला सिपाही पूजा कुमारी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। 6 संदिग्धों से की जा रही पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस उपनिरीक्षक एस.के. निर्झर भी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पर हमला करने और पथराव में शामिल आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles