
कुंडहित. नगरी पंचायत अंतर्गत बेलडंगाल निवासी वकील बाद्यकर के पुत्र और सिंह वाहिनी प्लस टू के छात्र चौटन बाद्यकर ने इंटर कॉमर्स में 359 अंक लाकर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है. और क्षेत्र का मान बढ़ाया है. चौटन की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है. चौटन बाद्यकर के पिता वकील बाद्यकर एक गरीब किसान हैं, जबकि उनकी माता लतिका बाद्यकर गृहिणी है. चौटन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कॉमर्स संकाय के शिक्षक कृष्णा मंडल एवं शिक्षकों को दिया है. चौटन आगे चलकर बीकॉम की पढ़ाई करना चाहता है. इंद्रा माजि को कला संकाय में मिला पांचवां स्थान कुंडहित. बागडेहरी प्लस टू विद्यालय की छात्रा इंद्रा माजि ने इंटर कला संकाय में 438 अंक हासिल कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. इंद्रा की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. काठीजोड़िया गांव निवासी शेखर माजि की पुत्री है. इंद्रा ने बताया कि वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी कर आइएएस अफसर बनना चाहती है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों दिया है. इंद्रा के पिता एक साधारण किसान है, जबकि माता मल्लिका माजि गृहिणी है.
The post चौटन बाद्यकर ने इंटर कॉमर्स में लाया 359 अंक appeared first on Prabhat Khabar.
