Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

छत्तीसगढ़ प्रभारी से मिली एआईसीसी सचिव, संगठन मजबूती पर की चर्चा

लोहरदगा|छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रभारी व लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से रविवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ राज्य के संगठनात्मक विषयों पर सार्थक बातचीत हुई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि हम सब मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करेंगे और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे। वहीं जरिता लैतफलांग ने कहा कि प्रभारी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles