छपरा से परिजनों से विवाद के बाद घर छोड़कर निकली एक किशोरी शनिवार रात भटकते हुए जमुई पहुंची। वह शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले में एक होटल में काम की तलाश कर रही थी। होटल संचालक को किशोरी की स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम अंजली यादव बताया। उसने बताया कि वह छपरा जिले के दरियापुर प्रखंड की निवासी है और घर में हुए विवाद के बाद वहां से निकलकर जमुई पहुंची। किशोरी से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस ने इस मामले की जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई को दी। बाल संरक्षण इकाई की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। टीम के अनुसार, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी कि वह छपरा से जमुई तक कैसे पहुंची। बाल संरक्षण इकाई ने किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद किशोरी को नियमानुसार उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। होटल में काम मांगने आई थी किशोरी होटल संचालक यश राज ने बताया कि किशोरी उनके होटल में काम मांगने आई थी और घर वापस नहीं जाना चाहती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद किशोरी को बाल संरक्षण अधिकारियों को सौंप दिया गया।
छपरा से भागी किशोरी जमुई पहुंची:होटल में काम तलाश रही थी, पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल संरक्षण गृह भेजा