Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जख्मों पर नमक रगड़ा:हॉस्टल में छात्र को कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पीटा, निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन घंटे तक बर्बरता


निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया के हॉस्टल में 10वीं के एक छात्र की पांच सीनियर छात्रों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने मंगलवार रात करीब दो बजे छात्र के कपड़े उतरवा दिए। हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया और बेल्ट से पीटा। जबरन उठक-बैठक कराई। पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर जख्म पर नमक रगड़ दिया। दहशत के कारण छात्र दो दिन तक चुप रहा। हालत बिगड़ने पर बुधवार को उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। स्कूल प्रबंधन ने कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही है। आरोपियों ने ही बनाया वीडियो, ग्रुप में वायरल किया
आरोपियों ने इस पूरी घटना का 8:46 मिनट का वीडियो बनाकर अपने ग्रुप में वायरल कर दिया। वीडिया में छात्र सिर्फ अंडरगार्मेंट में दिख रहा है। उसे चारो ओर से घेर कर रखा गया है। चार छात्रों के हाथ में बेल्ट है। वे पीड़ित छात्र को पेट के बल लिटाकर बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। फिर उसे पानी पिलाते हैं और उठक-बैठक करते हैं। पिटाई के बाद उसके जख्म पर नमक रगड़ देते हैं। पीड़ित के पीठ और जांघ पर चोट के 40 से ज्यादा निशान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सहपाठी उस पर दो हजार रुपए ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे हैं। रैगिंग के पहलू से भी जांच: मामला काफी गंभीर है। पीड़ित का बयान दर्ज करने का आदेश दिया है। स्कूल प्रबंधन से भी मामले में पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। लेकिन रैगिंग के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। -लिलेश्वर महतो, एसडीपीओ निरसा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles