Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जदयू ऑफिस के पास दिव्यांग की मिली लाश:सिर पर हेलमेट, हाथ में था झोला और मुंह से निकल रहा था झाग; पैरों में लगे थे रॉड


पटना में जदयू ऑफिस के बगल में मिलर ग्राउंड में एक शख्स की लाश मिली है। पहचान नहीं हुई है, लेकिन व्यक्ति दिव्यांग है। दोनों पैरों में रॉड लगी है। शर्ट-पैंट के साथ हेलमेट भी पहन रखा है, पर आसपास बाइक नहीं मिली। हाथ में एक झोला है। नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। जहां लाश मिली है वो काफी रिहायशी इलाका है। एक तरफ पार्टी दफ्तार है तो दूसरी तरफ स्कूल और जजेज आवास है। ‘गांजा-स्मैक लेता था’ सुबह एक महिला घटनास्थल से गुजर रही थी। उन्होंने शख्स की बॉडी देखी। कुछ युवक वहां पहले से मौजूद थे। महिला ने लाश के बारे में पूछा तो युवक बोले ये हम ही लोगों के साथ गांजा-स्मैक लेता था। पता नहीं इसकी मौत कैसे हुई। इसके बाद लड़के वहां से फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि रात में 8:00 बजे से लेकर 1:00 बजे रात तक यहां नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। चार-पांच की संख्या में नशेड़ी रोज बैठते हैं। गांजा स्नैक वगैरह का सेवन करते हैं। सभी नशेड़ी कमला नेहरू नगर के हैं। पहचान की कोशिश हो रही है कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान करने की कोशिश की गई है। आसपास के लोगों ने भी देखा है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया है। एफएसएल से जांच कराई गई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles