![]()
मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह एक युवक प्रेमिका से शादी करने की जिद में एयरटेल के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब सुबह 7:30 बजे टावर पर चढ़ा था। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव की है। टावर पर चढ़े युवक की पहचान वार्ड-7 निवासी रिक्की कुमार (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने और उससे शादी करने की जिद कर रहा है। उसकी प्रेमिका राधा नगर के वार्ड नंबर-2 की रहने वाली है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मुसहरी थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस लगातार युवक को समझाने और सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। फिलहाल युवक टावर से नीचे नहीं उतरा है। पुलिस का प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा जाए।
मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद; मौके पर पुलिस मौजूद, नीचे उतारने की कोशिश जारी
