Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जनकल्याण योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : डीसी


लातेहार| उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सोमवार को बैठक कर आईटीडीए, कल्याण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण, आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकानों और पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों का निर्माण, पेयजल, एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण ससमय कराने के निर्देश दिए। वही आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाने और पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के आवेदकों को सत्यापन के बाद अविलंब राशि भुगतान करने, जबकि ​कार्यपालक अभियंताओं को सभी निर्माणाधीन योजनाओं का विवरण जन सेतु पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। ​बैठक में आईटीडीए और जटीडीएस के माध्यम से संचालित छात्रवृत्ति वितरण और आवासीय विद्यालयों की स्थिति की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने कहा कि ट्राइबल मल्टी मार्केटिंग सेंटर (टीएमएमसी) और जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं जनजातीय जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles